ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट ने करंद गांव के होनहारों का बढ़ाया हौसला, किया सम्मानित

 

Barabanki News... जिले के नवाबगंज तहसील के अच्छा गांव करंद में गुरुवार को सामाजिक संस्था फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से यूपी बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक नंबर लाने वाले छात्रछात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ के अध्यक्ष डाक्टर ए एच उस्मानी ने तमाम होनहार छात्रों को माला पहना कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
आपको बता दें इस साल गांव में इन्टर मे 7 और हाई स्कूल मे 23 बच्चे थे, इन्टर मे प्रथम अभिनव वर्मा पुत्र सनतोष कुमार दिवतीय अदिति कुमार पुत्र राजेश कुमार तृतीय रोशनी यादव पुत्री चेत राम रहे, हाई स्कूल मे प्रथम दिवयांशी पुत्री राजकुमार दिव्तीय आयुष यादव पुत्र अजीत कुमार तृतीय श्लोक कुमार पुत्र प्रमोद सिंह रहे।
सम्मान समारोह में डाक्टर उस्मानी ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुवे कहा कि आप लोग सिर्फ पढाई पर ध्यान दीजिए,मोबाईल से दूर रहिए, रात 10 बजे मोबाईल का स्विच आफ कर दीजिए,और इतनी मेहनत कीजिए की मेरिट मे नाम आए अपने माता पिता,अपने गांव अपने जिले का नाम रोशन कीजिए।अगर आप लोगों मे से कोई मेरिट मे आता तो है तो डाक्टर उस्मानी की तरफ से 5000/रुपये का इनाम दिया जायगा। इह प्रोग्राम मे बच्चों के माता पिता,गावं के सम्मानित लोग,आमिर उस्मानी,हाफिज जीशान,हाजी हमीद,रियाजुल हसन,अफ्फान,चन्दन,रियाज साहब,कफील,मजीद वगैरह मौजूद रहे,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ