Barabanki News... जिले में सामजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। निंदूरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी तालिब नजीब ने अपनी पार्टी को झटका देते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और सीनीयर लीडर दिनेश चंद्रा की मौजूदगी में आज बसपा सुप्रीमों मायावती से मुलाकात की और इसके बाद इसका अधिकारिक एलान किया गया। चौधरी तालिब नजीब के इस कदम से जिले में सियासी सगर्मियां तेज हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले पार्टी को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी बसपा प्रमुख ने सपा को एक और झटका दिया है। बसपा ने जिले के निंदूरा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिले के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में शुमार चौधरी तालिब को पार्टी में शामिल करा लिया है। बसपा का ये कदम जिले में नहीं बल्कि अवध क्षेत्र पार्टी मजबूत करने में एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है। आपको बता दें कि चौधरी तालिब नजीब जिले में समाजिक और सामुदायिक कार्यों में हमेशा लगे रहते हैं। इसकी वजह से जिले में उनकी मुस्लिम समुदाय समेत विभिन्न खास पहचान और पकड़ हैं। उनके बसपा में जाने से सपा और दूसरी पार्टियों के समीकरणों में टूट की पूरी आशंका है। आपको बता दें इससे पहले पिछले हफ्ते ही नगरपालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हफीज भारती भी बसपा में शामिल हो गए थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कई और मुस्लिम नेता भी बसपा में अपना ठिकाना खोज रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ