ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 7 सालों से लापता चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के बदोसराय थाने की पुलिस ने 23 साल से फरार एक हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन और 7 सालों से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है

 पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे कुख्यात अपराधियों पर नजर रखकर उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया जा सके और अपराध को कम किया जा सके जिसके लिए समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

इसी क्रम में थाना बदोसराय पुलिस ने 23 वर्षों से लापता चल रहे बदोसरया कोतवाली क्षेत्र के ढकवा के हिस्ट्रीशीटर भागीरथ पुत्र मुन्नीलाल का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान ज्ञात हुआ कि हिस्ट्रीशीटर भागीरथ उपरोक्त जनपद गोण्डा के थाना कटरा बाजार के चौहान पुरवा गांव में नाम बदलकर अपने बच्चों के साथ रह रहा था और मेहनत मजदूरी कर रहा था साथ ही बदोसराय पुलिस ने 07 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बुंदेला दीक्षित उर्फ रवि दीक्षित पुत्र निर्मल दीक्षित ग्राम आमनियापुर थाना बदोसराय को गिरफ्तार किया गया है।


History sheeter who was missing for 7 years arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ