ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बनाया रिकार्ड, आयुष्मान भारत से किडनी ट्रांस्पलांट करने वाला प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज बना

 

Barabanki News... जिले के सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने किडनी ट्रांस्पलांट के क्षेत्र में बड़ा रिकार्ड कायम कर दिया है। हिंद मेडिकल इंस्टीट्यूट प्रदेश का पहला निजी मेडिकल कॉलेज बन गया है,जहां अयुष्मान भारत कार्ड से किसी मरीज का किडनी ट्रांस्पलांट किया गया है। मेडिकल कॉलेज अपनी इस कामयाबी पर खुश है और उसने सरकार की मंशा अनुरूप लोगों को बेहतर और मुनासिब इलाज देने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

 शनिवार को हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज के प्रिंसिपिल डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि हमारे कॉलेज के नेफरालॉजी विभाग ने 14 फरवरी को पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट सफलता के साथ किया है। पूरी टीम के लिए ये काम काफी चैलेंजिंग था, क्यूंकि डोनर और मरीज का ब्लड ग्रुप एक नहीं था। डॉ दीपक ने बताया कि सबसे खास बात ये है कि ये पूरा ट्रांस्पलांट अयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया है। इससे मरीज का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि इस किडनी ट्रांस्पलांट की दूसरी खास बात ये है कि इसमे एक मां ने अपनी बेटी को अपनी किडनी डोनेट की है। उन्होंने बताया कि किडनी ट्रांस्पलांट की ये प्रक्रिया कोई 4 घंटे में संपन्न हुई। इसके लिए मरीज पिछले 6 माह से उनकी निगरानी था।

डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पीएम मोदी की मंशानुसार मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हमारा कॉलेज तमाम आधुनिकस सुविधाओं से लैस है। यहां हर हफ्ते 3 से 4 ओपने हॉर्ट सर्जरी हो रही हैं। हमारी कैसर फैसलिटी भी पूरी तरह से आधुनिक है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को साकार करने के लिए हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ के मध्य विभिन्न अंग प्रत्यारोपण (किडनी, लिवर, बोन मैरो एवं कॉर्निया) हेतु तकनीकी सहयोग के लिए एक संयुक्त एमओयू (MoU) संपन्न हुआ। इस सहयोग के लिए हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सफेदाबाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ का हृदय से आभारी है। डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह अपेक्षा कि प्रत्येक जनपद में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध हो, उसी दृष्टि से हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, में किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस हेतु आवश्यक लाइसेंस वर्ष 2024 में चेयरपर्सन डॉ० ऋचा मिश्रा एवं डॉ० अमोद कुमार सचान के विशेष प्रयासों से प्राप्त हुआ। 

 प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि उनके अस्पताल में 24 घंटो ट्रॉमा सेंटर की सुविधा मौजूद है। जहां सड़क हादसों में घायल लोगों का इलाज गोल्डन आलर में बेहतरी ढंग से हो सकता है और कई जान बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका अस्पताल हाइवे पर है इसलिए इसकी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सामुहिक प्रयास और व्यवस्थाएं होनी चाहिएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ