Barabanki News.... श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (SRMU) में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अनुभूति एवं अभिव्यक्ति–2026’ का तीसरा एवं अंतिम दिन ‘स्टार नाइट’ के नाम रहा। एसआरएमयू एवं श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (एसआरएमसीईएम) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस महोत्सव के स्टार नाईट में प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और गीतकार ‘दर्शन रावल’ को देखने और सुनाने के लिए विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।
स्टार नाइट कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर इं. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इं. पूजा अग्रवाल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, शैक्षणिक सलाहकार आरुषी अग्रवाल, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा, आरएमसीइएम के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) भावेश कुमार चौहान, एसआरएमयू की फेस्ट इंचार्ज डॉ. वीना सिंह एवं एसआरएमसीईएम के फेस्ट इंचार्ज मयंक श्रीवास्तव, प्रो. बी. एम. दीक्षित, प्रो. नीरजा जिंदल, प्रो. अकांक्षा निगम, डॉ. अमित त्रिवेदी सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्टार नाइट कार्यक्रम में ‘दर्शन रावल’ अपने सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति से पूरे परिसर को संगीत की मधुर धुनों से सराबोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने गाया “तेरा ज़िक्र है या इत्र है, जब-जब करता हूं महकता हूं…” दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद ‘चोगड़ा’ के मुखड़े “चोगड़ा तारा, छबीला तारा, रंगीला तारा…” पर युवाओं ने मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। वहीं ‘एक तरफा’ के मुखड़े “एक तरफा प्यार मेरा, तेरे ही नाम है…” और ‘असल में’ की पंक्तियाँ “असल में तुम नहीं हो मेरे…” ने कार्यक्रम को भावनात्मक रंग दे दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ गीतों में सहभागिता करते हुए कलाकार का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रोहित सिंह एवं इंजी. अंजलि सिंह की निगरानी में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों की एक समर्पित टीम भी गठित की गई थी, जिसमें सार्थक श्रीवास्तव, अर्पित मालवीय, दिव्यांशु सिंह, श्रेया महेंद्र आयुष, त्विषा पराशर, अजय वीर एवं वैभव सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मापन अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, कलाकारों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति को नया आयाम प्रदान करते हैं। ‘अनुभूति एवं अभिव्यक्ति–2026’ ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि सांस्कृतिक एकता और युवा ऊर्जा का भी सशक्त संदेश दिया।

0 टिप्पणियाँ