ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

टीआरसी लॉ कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, बन गया प्रदेश का पहला कॉलेज!

 

BARABANKI NEWS.... जिले के सतरिख कस्बा स्थित स्ववित्तपोषित टीआरसी लॉ कॉलेज यूजीसी द्वारा स्वायत्तशाषी दर्जा पाने वाला प्रदेश का पहला लॉ कॉलेज ब न गया है। ये दर्जा मिलने से जिले के छात्रों को अब पीएचडी, स्नातकोत्तर्, सार्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ये उपलब्धि हासिल होने से कॉलेज प्रबंधन में खुशी की लहर है। 
आपको बता दें कि विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंगलवार को कॉलेज को स्वायत्तशाषी दर्जा प्रदान किया। यह प्रदेश का पहला स्ववित्तपोषित कॉलेज है, जिसे यूजीसी ने स्वायत्तशाषी दर्जा प्रदान किया है। ये दर्जा हासिल होने के बाद जिले के आस पास के विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर्, सार्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर अब यहीं पर ये सभी कोर्स संचालित होंगे। प्रबन्धक डॉ सुजीत चतुर्वेदी ने स्वायत्तशाषी दर्जा प्राप्त होने पर अपनी खुशी जाहिर क है। प्राचार्य तथा कॉलेज के समस्त स्टॉफ एवं शुभचिन्तकों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके अथक प्रयास से यह कार्य सफल हुआ। 
टीआरसी लॉ कॉलेज जिले का पहला लॉ कॉलेज है। इसका सर्वप्रथम उद्देश्य यही है कि गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा द्वारा विधि के क्षेत्र में ऐसे बौद्धिक व्यक्तित्व का निर्माण करना, जो सामाजिक संवेदनाओं को समझने एवं निस्तारित करने में कुशल हो एवं उनका व्यक्तित्व विकास ऐसे हो जिससे वे समाज का मार्गदर्शन कर सकें। इसी उद्देश्य को लेकर स्थापित जिले का पहला लॉ कॉलेज वर्ष 2007 से निरन्तर सफलता के पथ पर अग्रसर है। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्ध ये विधि महाविद्यालय अपनी अलग पहचान गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा के साथ बौद्धिक व्यक्तित्व तैयार करने में रखता है। अपने स्थापना वर्ष से लेकर आज तक इस कॉलेज ने सफलता के नये आयामों को छुआ है। नवाचार कॉलेज की विशेषता रही है। 
कॉलेज का शैक्षणिक माहौल विधि के विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करता है जिससे वे अपने कॅरियर को व्यवसयोन्मुख करते है इसी का परिणाम है कि कॉलेज के पूर्व छात्र राज्य सरकार की सेवाओं में सरकारी अधिवक्ता, कारपोरेट अधिवक्ता, एवं उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों में वकालत कार्य कर रहें है। कॉलेज हमेशा अपनी नवीनता के लिय जाना पहचाना जाता है इसी क्रम में कॉलेज ने वर्ष 2023 में अपना नैक मूल्यांकन कराया जो अवध विश्वविद्वालय से सम्बद्ध विधि महाविद्यालय का पहला मूल्यांकन था जिसमें उसे ठ़ ग्रेड मिला तत्पश्चात कॉलेज के प्रबन्धतन्त्र ने कॉलेज को स्वायत्तशाषी दर्जा हेतु प्रयास करना शुरू किया।

BARABANKI NEWS
trc law college
ugc
satrikh
phd
post graduate
diploma
education
student
awadh degree college

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ