ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

मुंडन संस्कार से अचानक लापता हुई महिला, खेत में मिला शव, मौत पर रहस्य बरकार

 


मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी मृतका 

 शरीर के कई हिस्सों पर मिले चोट के निशान 

 हत्या की जताई जा रही आशंका 

 BARABANKI NEWS... असंद्रा थाना क्षेत्र के नसीपुर गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आई महिला अचानक लापता हो गई। परिजनों की तलाश में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। महिला के शरीर व गले पर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस से हुई शिकायत पर देर रात में ही शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की है। 



 आपको बता दें कि राज्यमंत्री सतीश शर्मा के गांव नसीपुर मजरे मंसारा गांव की संगीता रावत (42) पत्नी श्रीराम सुमिरन रावत गांव के ही एक परिवार में मुंडन संस्कार में शामिल थी। बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होने लगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्होंने पूछताछ की। उसके बाद खोज में जुट गए। करीब 11:00 बजे रात के आसपास हो उसका शव क्षत विक्षत, लहुलहान अवस्था में उड़द के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर हड़कंप मच गया। राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर फोर्स पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक मृतका गले व पीठ गले पर धारदार हथियार से हमला के निशान है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं को जांच केंद्र मानकर जांच की जा रही है।

 BARABANKI NEWS
CRIME
MURDER
WOMEN
POLICE
MINISTER

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ