LUCKNOW NEWS... समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आज फिर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के डीएनए में ही है कि भूल से भी किसी का भला नहीं होने पाए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की उपचुनाव में करारी हार होने वाली है।
समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित राज्य मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूक जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के 37 सांसद जीताकर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है। भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। भाजपा की अहंकारी राजनीति पर नियंत्रण लग गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है क्योंकि आगामी उपचुनाव में ही भाजपा सभी सीटें हारने जा रही है।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, यह 2024 के लोकसभा चुनाव से ही सुनिश्चित हो चुका है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में बहुत पीछे चला गया है। भाजपा सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूरों का शोषण किया है।
अखिलेश ने बीजेपी हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के डीएनए में ही है कि भूल से भी किसी का भला नहीं होने पाए। नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया। किसानों की आय दुगनी करने का वादा करके पूरा नहीं किया। भाजपा अपने कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन न करने वाली भाजपा सरकार ने बिजली का बिल बढ़ाकर लोगों का शोषण कर रही हैं शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिर्फ घपला घोटाला ही चल रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में महिलाओं -बच्चियों के प्रति अपराधों में सबसे ऊपर है। पुलिस हिरासत में मौते नहीं थम रही है। एनकाउण्टरों का भी रिकार्ड कायम हो गया है। थाना, तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्याय, अत्याचार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। निर्दोषों के उत्पीड़न को भाजपा अपनी उपलब्धि समझती है।
अकिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का चेहरा बदरंग कर दिया है अब पीडीए ही एक मात्र विकल्प है जो लोगों को खुशहाल जिंदगी दे सकता है। पीडीए ही एक मात्र राजनीतिक विकल्प है जो भाजपा की नकारात्मक राजनीति से छुटकारा दिला सकता है। समाजवादी पार्टी पीडीए की ताकत से 2027 के विधानसभा चुनाव में स्वच्छ छवि वाली सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करती हैं कि घर-घर गांव-गांव जाकर मतदाताओं के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं।
lucknow news
akhilesh yadav
samajwadi party
bjp
pda
loksabha election
by election
crime
corruption
gst
demonotisation



0 टिप्पणियाँ