BARABANKI NEWS... पीडीए फार्मूले से लोकसभा में मिली जीत के बाद सपा मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस फार्मूले को और धार देने में जुटे हैं। जमीनी स्तर पर कई अभियान और कार्यक्रम के साथ पीडीए के साथ होने वाली नाइंसाफियों और उनके साथ भेदभाव का दावा करते हुए अखिलेश यादव हर रोज सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब इसी क्रम में प्रदेश में हो रहे इनकाउंटर्स के बहाने अखिलेश ने यूपी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं और पीडीए समाज को जागरूक करने की कोशिश की है। अखिलेश ने दावा किया है कि यूपी में हुए कुल इनकाउंटर्स में मारे गए आरोपियों में से 60 फीसदी पीडीए समाज के थे।
विकसित भारत के लिए भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बदलाव

https://barabankimirror.blogspot.com/2024/09/911-is-one-of-the-biggest-terrorist-attacks-in-the-world.html
अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर यूपी में हुए कुल इनकाउंटर्स के डाटा का एक ग्राफ शेयर किया है। जिसमें इनकाउंटर्स में मारे गए कुल आरोपियों में सबसे ज्यादा पीडीए समाज को दिखाया गया है। इस ग्राफ के साथ अखिलेश ने लिखा है... भाजपा राज में एनकाउंटर का आंकड़ा गैर क़ानूनी हत्याओं की नाइंसाफ़ी का भी आंकड़ा है और साथ ही पीडीए के विरूद्ध हुए अन्याय का भी। #नहीं_चाहिए_भाजपा
एक्स पर इस पोस्ट से पहले अकिलेश यादव ने इनकाउंटर्स से संबंधित एक और पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यदि एनकाउंटर पर कोई शक़ है तो न्यायालय में जाकर गुहार लगाएं। ऐसे लोगों से बस इतना पूछना है कि क्या न्यायालय से किसी की जान भी वापस मिल सकती है?

https://barabankimirror.blogspot.com/2024/09/911-is-one-of-the-biggest-terrorist-attacks-in-the-world.html
अखिलेश यादव का ये भी दावा है कि प्रदेश में जो इनकाउंटर्स हुए हैं, उनमें ज्यादातर फेक हैं और इनमें मारे जाने वाले 60 प्रतिशत पीडीए के लोग हैं। आंकड़ों की हकीकत जो हो लेकिन इससे साफ है कि अखिलेश यादव इऩ मुद्दों को उठाकर पीडीए के फार्मूला को अपने पक्ष में इतना मजबूत करना चाहते हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पीडीए समाज का पूरा समर्थन मिल सके। अब देखना ये है कि अखिलेश इस कोशिश में कितना कामायाब होते हैं।
barrabanki news
akhilesh yadav
samajwadi party
pda
encounters
up government
fake encounters
data
graph


0 टिप्पणियाँ