ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Nationl: अस्सीघाट पर अजित पवार की अस्थियों का विसर्जन

 

Varansi News... महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे दिवंगत अजित पवार की अस्थियों का शुक्रवार को काशी के पावन अस्सीघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गंगा तट श्रद्धा, सम्मान और भावुक स्मृतियों से भर उठा। 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने भावुक होते हुए कहा अजित दादा पवार केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे संघर्षशील राजनीति, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन आमजन की पीड़ा को समझने और उसके समाधान के लिए समर्पित रहा। ऐसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। अस्थि कलश महाराष्ट्र से लेकर पहुंचे राष्ट्रीय युवा नेता अरुण दुबे द्वारा गंगा में विधिवत विसर्जन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। धनंजय शर्मा ने आगे कहा आज काशी की पावन गंगा में दादा पवार की अस्थियों का विसर्जन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उस युगपुरुष को श्रद्धांजलि है जिसने अंतिम सांस तक जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना। हम सब उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। 

शाम को आयोजित गंगा आरती के दौरान अस्सीघाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने दादा पवार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे घाट पर दादा अमर रहें के भाव से श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, मुरली मनोहर पांडेय, मो हसीन, कलिका दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ