Barabanki News... हकीम अजमल खान साहब की यौमे पैदाइश पर बुधवार को मश्हूर यूनाली डॉक्टर (हकीम) ए.एच.उस्मानी के आवास पर हर साल की इस बार भी भव्य प्रोग्राम में उन्हें "खिराज ए अकीदत" पेश की गई। प्रोग्राम का आगाज हाफिज कारी यूसुफ की तिलावत कलाम पाक से हुआ। कार्यक्रम के मेहमान खुसूसी जमाल अख्तर उसमानी ने हकीम अजमल की व्यक्तित्व और कृतित्व प्र प्रकाश डाला और लोगों को उनसे सबक लेने की सीख दी। कार्यक्रम में हर साल की तरह मोहल्ले के बुज़ुर्ग जनाब जमील वारिस किदवई को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। डाक्टर सलमान यूनुस,डॉक्टर एम एस सिद्दीकी, सगीर नूरी, शुएब साहब सुबेहा ने हकीम अजमल खान साहब की लाइफ स्टाइल और खान पान के बारे में तफसील से बताया। हकीम एएच उस्मानी ने हकीम अजमल खान से मुतालिक सवाल पूछा जिसका जवाब सबसे पहले डॉक्टर जहूर आलम ने देकर पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सैफ,डॉक्टर नूर आलम,डॉक्टर एमएस सिद्दीकी, डॉक्टर आमिर,डॉक्टर सलमान, डॉक्टर अबू बक्र, ठाकुर राम लोटन सिंह, एसएन खरे, मास्टर शाहनवाज, नितिन जयसवाल, मास्टर राजेश श्रीवास्तव, संजीव खरे,राजीव खरे,हाफिज,अकील,हाफिज उस्मान,शमा इन्डिया फार्मा के मोहम्मद उलला साहब, मुजीब किदवई, साद किदवई, शीराज उसमानी,अदीब शौकत,शमसुददीन साहब, चन्दन, अफफान के अलावा काफी तादाद मे लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ