Barabanki News... जिले के निंदूरा ब्लाक के ग्राम देवरा में रविवार को जननायक लोकप्रिय पूर्व विधायक कामरेड स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बख्श सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के करकमलों द्वारा पहले मूर्ति का अनावरण किया गया और उसके जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए।
स्वर्गीय बाबू रामचंद्र बख्श सिंह के सुपुत्र समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि बाबू रामचंद्र बख्श सिंह बहुत ही लोकप्रिय जननायक नेता थे, जो बाराबंकी की सदर सीट से तीन बार विधायक एक बार एमएलसी रहे। वह यूहीं लोकप्रिय नेता नहीं थे। उन्होंने संघर्षों और अपने काम करने की शैली से आम जनमानस में लोकप्रियता हासिल की थी। उस समय के देश भर में कम्युनिस्ट पार्टी के जो चार पांच नेता होते थे, उनमें उनका स्थान था। वह जनता से सीधे जुड़े रहते थे। गरीबों मजलूमों के कामों को लेकर वह स्वयं अधिकारियों के दफ्तर पहुंच जाते थे। ऐसे महान नेता के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके दोनों पुत्रों अनिल कुमार सिंह और अजय वर्मा बबलू को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता हूं।
समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के कुशल संचालन में अजय वर्मा बबलू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। मैने अपने पिता की याद में एक छोटी सी झलक पेश की है, जो सूरज को चिराग दिखाने के बराबर है। अजय वर्मा बबलू ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप का बबलू वर्मा के परिवार ने चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा,पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,फ़ैज़ान किदवई, पंडित राजनाथ शर्मा,अविरल सिंह,पूर्व प्रमुख विवेकानंद पाण्डेय,पूर्व प्रमुख तालिब नज़ीब कोकब,संतोष वर्मा,हाफिज भारती,पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा,कुसुम लता रावत,बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा,हशमत अली गुड्डू,लल्लन वर्मा,तारिक किदवई,हुमायूं नईम खान,संजय सिंह,चौधरी अदनान,रेहान कामिल जी ,राजा अविनाश सिंह, फारुक अय्यूब एडवोकेट,मनोज सिंह,मतीन खान,नसीम कीर्ति,विजय कुमार यादव,ताज बाबा राईन,तारिक जिलानी,विनय पांडेय,इंतिखाब आलम नोमानी,राजेश वर्मा,गुलरेज खान ,यशवंत यादव,आशीष सिंह आर्यन,कामता यादव,आकाश यादव,सुरेश यादव,पप्पू सिंह,सुरेन्द्र विक्रम सिंह, नफीस सिद्दीकी,डा आई के वर्मा,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Struggles and style of work made Ram Chandra Baksh Singh a Jannayak-Gop

0 टिप्पणियाँ