Barabanki News... पश्चिम बंगाल जमीयत उर राईन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सामूहिक निकाह एवं विवाह कार्यक्रम आयोजित कर के एक बार फ़िर साबित किया कि नफ़रतों पर मोहब्बत अभी भी भारी_है। इस दौरान 26 जोड़ों विवाह कराया गया। आज के दौर में जहाँ हर तरफ सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के की लगातार कोशिशे की जा रही हैं, वहीँ समाजिक संस्था जमीयत उर राईन_की पश्चिम बंगाल यूनिट विगत 3 सालों से सामूहिक शादी का आयोजन करके देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने महत्ती भूमिका निभा रही है। इसी मुहिम के तहत गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ही दिन एक ही मंच से हिन्दू, मुस्लिम दोनो समुदायों के 26 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधे। मुस्लिम जोड़ों के लिए जहां एक तरफ़ निकाह के खुतबे पढ़े जा रहे थे। वहीँ दूसरी तरफ़ उसी जगह हिन्दू रीति रिवाज़ से हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया। आल इंडिया जमीयत उर राईन के सदर शमशाद आलम राईन ने इस पुनीत कार्य में पहुंच कर नव ब्याहता जोड़ों अपना आशीर्नाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शमशाद आलम राईन ने कामयाब कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की और पश्चिम बंगाल यूनिट के सदर सोहराब अली राईन व जनरल सेक्रेटरी बिलाल राइन के साथ साथ पूरी उनकी टीम को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में न केवल बंगाल बल्कि देश के अलग अलग सूबों से लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की और अपना सहयोग भी प्रदान किया। सभी ने इस पुनीत कार्य के लिए जमीयत उर राइन की बंगाल यूनिट की सराहना की और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए इस पहल को भी सराहा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश यूनिट के सदर वसीम राईन, बिहार यूनिट के सदर फरमान_अली राईन, मध्य प्रदेश यूनिट के एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अब्दुर रहमान_राईन ने भी शिरकत की। साथ ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोइन राईन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राहत अली राईन, UP सरपरस्त कमरुल जमा राईन, UP यूनिट के महासचिव हसीन राईन, राष्ट्रीय सलाहकार तबरेज इकबाल_राईन, के साथ साथ जनाब कुर्बान अली, उमर_फारूक, गुफ़रान शाहीन,अमानउल्ला बाबर, अमीरुल हक आदि लोगों के अलावा तमाम सूबाई एवं शहरी उपस्थित थे|




0 टिप्पणियाँ