Barabanki News... विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जिले में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी के तहत नगर पालिका नवाबगंज के पूर्व चेयरमैन और रामनगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हफीज भारती बुधवार को बहुजन समाज पार्टी में वापस हो गए। आपको बता दें कि बाराबंकी मिरर ने 10 जून को ही जिले के एक कद्दवार सपा नेता की बसपा में वापसी की खबर प्रकाशित की थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बसपा सरकार के दौरा राज्य हज कमेटी के चेयरमैन रहे हफीज भारती ने बुधवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ पार्टी सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। इसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने का एलान कर दिया गया। हफीज भारती 2109 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी में शामिल हो गए थे।
आपको बता दें कि पिछले दो चुनावों में शिकस्त खाने के बाद सियासी हाशिये पर पहुंच चुकी BSP इन दिनों अपनी वापसी के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक मीडिया और चकाचौंध से दूर जमीन पर काम कर रही है। जिलों-जिलों में छोटी बैठकें कर के अपने कैडर को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इन्ही कवायद के मद्देनजर हफीज भारती की BSP में वापसी कराई गई है। दरअसल इन दिनों इन दिनों मुस्लिम समाज एक राजनीतिक विकल्प की तलाश में है, लेकिन कोई भी दल साफ तौर पर मुस्लिम मुद्दों पर मुखर नहीं है। सॉफ्ट हिंदुत्व की पॉलिसी पर चल रहीं सोश्लिस्ट ब्लॉक की पार्टियां उऩकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनका वोट चाहती हैं। मुस्लिम समाज की भी मजबूरी यही है कि उनके सामने कोई मजबूत विकल्प नहीं है। वहीं दूसरी ओर BSP मुस्लिमों का विकल्प ना बन सके। इसके लिए तमाम विरोधी दल मुस्लिम समाज में तरह-तरह का दुष्प्रचार करते हैं। BSP के लिए इस दुष्प्रचार को रोकना भी सबसे बड़ी चुनौती है। मौजूदा सियासी महौल में ये चुनौती और भी बड़ी है।
https://www.barabankimirror.com/2026/01/blog-post.html

0 टिप्पणियाँ