ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पॉर्न सामग्री भेजकर ब्लैकमेलिंग करने वाले साइबर रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के साइबर सेल और देवा थाने की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से पॉर्न सामग्री भेजकर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन टास्क देकर साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 03 लाख 60 हजार रुपये नकद व दो अदद मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। 

 आको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने तथा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु साइबर क्राइम थाना/ साइबर सेल व समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में रविवार को साइबर सेल व देवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर दो साइबर अपराधियों देवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कचेहरान और कटरा के राजन सिंह पुत्र तेज सिंह और देवा थाना क्षेत्र के अड़ौरा के अनूप कुमार पुत्र शत्रोहन लाल को कुर्सी मोड़ नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 लाख 60 हजार रूपये व दो अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक शातिर गिरोह है, जो अपने साथियों/वांछित अभियुक्तों के साथ मिलकर टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर जनता को अश्लील सामग्री के माध्यम से ब्लैकमेल करते हैं तथा वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) या ऑनलाइन टास्क व निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा टास्किंग पर पैसे कई गुना करने का प्रलोभन दिया जाता है एवं आमजन को विश्वास मे लेकर उनके मोबाइल पर एकाउण्ट/स्कैनर व वीपीए भेजकर रूपये ट्रांसफर करा लेते हैं। अभियुक्त राजन द्वारा अपने पिता का नाम बदलकर एयरटेल पेमेण्ट बैंक एकाउण्ट ओपन किया गया है। जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा गुजरात व उड़ीसा के दो लोगों के साथ साइबर ठगी की गई है, गुजरात के व्यक्ति के साथ की गई साइबर ठगी के सम्बन्ध में हेल्पलाइन नम्बर 1930 के माध्यम से शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण 1. यशराज सिंह पुत्र जैनेन्द्र सिंह व 2. सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संजय तिवारी निवासीगण इस्माईलगंज फैजाबाद रोड लखनऊ की गिरफ्तारी के प्रयास एवं अभियुक्तगण के बैंक एकाउण्ट व अन्य सदस्यों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। 

 बाराबंकी पुलिस जनता से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया पर अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेशों या अश्लील वीडियो कॉल से सावधान रहें। 'घर बैठे नौकरी' या 'पैसे दोगुना' करने जैसे किसी भी प्रलोभन में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर दें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Cyber racket involved in blackmailing by sending pornographic material exposed, two arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ