Barabanki News... जिले की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत के 160 मोबाइल फोन बरामद किए और पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। 

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आमजनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 160 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। 


 रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। खोए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। 

 बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।

160 lost mobile phones worth Rs 0 lakh recovered, owners smile