ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ATM में घुसी नई सकॉर्पियो, टल गया बड़ा हादसा, वीडियो देख दबा लेंगे दांतो तले उंगली

 

Barabanki News... जिले में बुधवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक नई महिंद्रा स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर एटीएम से टकराकर सीढ़ियों पर लटक गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी।

   

यह हादसा जिलाधिकारी आवास के पास एक्सिस बैंक के एटीएम पर हुआ। हादसा देर रात हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्यूंकि देर रात के चलते मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। दिन के वक्त हादसे की जगह पर काफी भीड़भाड़ रहती है।

 जानकारी के अनुसार बिना नंबर प्लेट के एक ब्लैक कलर की महिंद्रा स्कॉर्पियो जो शोरूम से ही निकली हुई थी, जो तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर जिलाधिकारी आवास के पास एक्सिस बैंक एटीएम के गेट में घुस गई, जिससे गेट का शीशा टूट गया और बेरीकेटिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह सीढ़ियों पर लटक गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त एटीएम और आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में हुआ होता तो यहां भारी भीड़ के कारण बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि हादसे की जगह पर दिन में भारी भीड़ रहती है।

Barabanki News
Scorpio 
rammed 
ATM
major accident 
averted
watching 
video

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ