डीएम की पत्नी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, उड़ाए शांति के प्रतीक कबूतर
Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की धर्मपत्नी डॉ सुप्रिया कुमारी ने शुक्रवार को दूसरी बार शेख मुहम्मद हसन गेट पर फ़ीता काटकर दस दिवसीय ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी उड़ाए। इसी के साथ देवा मेले के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो गयी है।
"जो रब है वही राम है।" का सन्देश देने वाले महान सूफी संत सैय्यद हाजी वारिस अली शाह के वालिद सैय्यद कुर्बान अली शाह की स्मृति में लगने वाला दस दिवसीय देवा मेला काफी प्राचीन है। शुक्रवार को शहनाइयों की मधुर ध्वनि, पीएसी बैंड के बीच मेले का भव्य शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ के बाद जिलाधिकारी की पत्नी डॉ सुप्रिया कुमारी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवा मेले से निकलने वाला सद्भाव का सन्देश "जो रब है वही राम है।" दुनियाभर में भाईचारे का सन्देश प्रसारित कर रहा है। मेले का शुभारम्भ होने के साथ ही दस दिवसीय देवा मेले की रौनक बढ़ गई है। मौके पर देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, देवा मेला कमेटी सचिव/ एडीएम (वित्त एंव राजस्व) अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक श्री इन्द्रसेन, एसडीएम श्री आर जगत साई, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सी.एन. सिन्हा, एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, एसडीएम श्विजय कुमार त्रिवेदी, एसडीएम श्री अनुराग सिंह, सीएमओ डॉ अवधेश कुमार यादव, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, देवा मेला कमेटी के सदस्यगण सदस्य चौधरी तालिब नजीब, संजय बली, इकबाल किदवाई, फव्वाद किदवाई, संदीप सिन्हा, चौधरी अशीर, चेयरमैन देवा हारून वारसी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन स्थल पर गेरुआ रंग में रंगी धरती और लकदक शेख मोहम्मद हसन व एजाज रसूल द्वार पर डॉ. सुप्रिया ने फीता काटा तो पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पीएसी बैंड पर बज रहे सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की धुन के बीच पूरा अमला निर्धारित मार्गों से होते हुआ ऑडिटोरियम पहुंचा। जहां डीएम व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मंच पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
इसी के साथ रोशनी से जगमगाती मजार, सजीं दुकानें व जगमग मेला परिसर 10 दिन तक अपनी अनूठी छाप छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। इस मौके पर सीडीओ अ. सुदन, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर आर जगत साईं, एएसपी उत्तरी चिरंजीव सिन्हा, नगर पालिका के ईओ संतोष शुक्ला मेला समिति के सदस्य राजा सर्वेश्वर बली, फवाद किदवई, तालिब नजीब कोकब, मनीष परिहार, हारुन वारसी, कोतवाल अनिल त्रिपाठी, मेला सहायक शमीम अहमद, हाजी वारिस अली शाह मसोलियम ट्रस्ट के ट्रस्टी मो अहमद शहंशाह, दानिश आजम वारसी, वामिक रफीक वारसी, तौकीर कर्रार, शहजादे आलम वारसी, आदि मौजूद रहे।
10 दिन चलेगा देवा मेला
परंपरा के अनुसार देवा मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी की धर्मपत्नी द्वारा किया जाता है और समापन एसपी की धर्मपत्नी द्वारा होता है। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें म्यूजिकल नाइट, ऑल इंडिया मुशायरा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व हॉकी, बैडमिंटन, दंगल सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। देवा मेले में जायरीन की भारी भीड़ उमड़ती है। देश-विदेश के लाखों जायरीन दरगाह की जियारत के लिए आते हैं। मेले की दुकानों पर बिक्री शुरू हो गयी है। घोड़ा खच्चर बाजार भी अच्छी नस्लों के जानवरों से गुलजार हैं। सूफी सन्त की दरगाह सहित अन्य दरगाहों पर उर्स के कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई।
Barabanki News
Dewa
Dewa Mela
Inauguration
DM




0 टिप्पणियाँ