ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बड़ा पैगाम दे गए अन्नू कपूर, कहा-देश के लोगों को लोकतंत्र को समझने की जरूरत

 

Barabanki News... बालीवुड के मशहूर कलाकार अन्नू कपूर ने कहा है कि देश के लोगों के लिए ये जरूरी है कि वो समझें कि डेमोक्रेसी क्या है। अन्नू कपूर शनिवार रात नगर के जीजीआईसी ऑडोटोरियम में समाजिक संस्था साझी विरासत की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आयोजित ऑल इंडिया कवि सम्मेलन और मुशायरे में शिरकत करने पहुंचे थे।


   

मुशायरे के बाद पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए अन्नू कपूर ने साझी विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि कलाकारों को कला के जरिए मंच से अपनी बात रखने की पूरी आजादी होनी चाहिए, लेकिन उसमें हमारी साझी विरासत नजर आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस देश को लोगों को समझना चाहिए कि लोकतंत्र क्या है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी साझी विरासत इस बात को बहुत अच्छे तरीके से समझ रही है। इस तरह के प्रयास लगातार होने चाहिए और ये प्रयास अच्छे रूप में सामने भी आने चाहिएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आदमी के मनस्य को काफी ऊंचा उठाते हैं। इसलिए मैं साझी विरासत के प्रयासों को सलाम करता हूं।


   


इससे पहले जीआईसी ऑडोटोरियम में समाजिक संस्था साझी विरासत की तरफ से अन्नू कपूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित भी किया गया। वहीं ऑल इंडिया कवि सम्मेलन और मुशायरे में कवि अशोक चक्रधर, विष्णू शास्त्री, वसीम बरेलवी और मंजर भोपाली जैसी शख्सियतों ने जहां चार चांद लगाया, वहीं अज्म शाकिरी, उस्मान मिनाई, शबीना अदीब जैसे शोअरा ने अपने कलाम से दर्शकों की खूब दाद बटोरी। आपको बता दें कि सांझी विरासत का ये दसवां मुशायरा है। समाजिक संस्था साझी विरासत हर साल ये कार्यक्रम कराती आ रही है। 

 साझी विरासत के मुशायरे में सांसद तनुज पुनिया ने भी शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए साझी विरासत के पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने समाज को जोड़ने के लिए किए जा रहे साझी विरासत के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

Barabanki
Bollywood
Annu Kapoor
message
people 
country 
need
understand 
democracy

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ