ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

फर्जी कंपनी बनाकर हजारों लोगों को लगाया चूना, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

 

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरफ्तार 
 रिच डायमण्ड इण्डिया लिमिटेड कंपनी से देते थे झांसा 
 अब तक हजारों लोगों को लगा चुके हैं लाखों का चूना
   
BARABANKI NEWS... नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी चिट फंड कम्पनी बनाकर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पास बुक, डायरी और कंप्यूटर सेट बरामद किया है। ये गैंग लोगों को ज्यादा ब्याज की लालच देकर अब तक हजारों लोगों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी दक्षिणी अखिलेश नारायण ने बताया कि 11 सितंबर को मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा गांव के बच्चालाल पुत्र शिवदास व मीरा देवी पत्नी वेद प्रकाश और कुछ दूसरे लोगों ने नगर कोतवाली में शिकायती की थी कि मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव की रेखा देवी पत्नी सुनील गौतम अपने आपको रिच डायमण्ड इण्डिया लिमिटेड की एजेंट बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर अधिक ब्याज का लालच देकर रुपये जमा कराए जबकि पूरे रुपये अभिलेखों में न दिखाकर कम रुपये दिखाए हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।

   

 शनिवार को मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी रिच डायमन्ड कम्पनी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 05 अभियुक्तों रेखा उर्फ धर्मावती पत्नी सुनील कुमार गौतम, कंपनी के डायरेक्टर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज के शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र लालचन्द्र वर्मा, ब्रांच मैनेजर सीतपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बन्नी खरैला गांव के सौरभ वर्मा पुत्र परमानन्द वर्मा, ऑफिस असिस्टेंट फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लानगर गांव के के उपेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार और फील्ड वर्कर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव के अंकित कुमार यादव को आवास विकास स्थित LIC बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से 28 अदद पासबुक, 07 अदद डायरी, 01 अदद कम्प्यूटर सेट बरामद किया गया।
 पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तगणों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में एलआईसी आफिस के पास आवास विकास स्थित सांई प्लाजा में रिच डायमण्ड इण्डिया लिमिटेड के नाम से फर्जी कम्पनी बनाकर जनता के भोले भाले व कम पढ़े लिखे लोगों को डेढ़ गुना ब्याज का लालच देकर खाता खुलवाने के बाद पैसा जमा कराया कराते थे और लोगों से जो पैसा प्रति महीना जमा किया जाता था। उसे अभिलेखों में कम अंकित करते थे। अभियुक्तगणों ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर अभी तक 1200-1300 लोगों को चूना लगा चुके हैं।

BARABANKI NEWS
POLICE
FAKE CHIT FUND COMPANY
FRAUD
ARREST
RICH DIAMOND 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ