ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

भाजयुमो ने क्यूं फूंका अखिलेश का पुतला, क्या की मांग

 

BARABANKI NEWS... समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। भाजयुमो ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है।

  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन से पटेल तिराहे तक अखिलेश यादव का पुतला हाथ में लेकर रेली निकाली। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटेल तिराहा पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल छिड़ककर पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि अखिलेश यादल के बयान से उनकी मानसिकता झलकती है। उन्होंने कहा राहुल गांधी और अखिलेश यादव हमेशा सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ इस तकह के बयान देते हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष से बयान के लिए माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर वो माफी नहीं मांगेगे तो भाजपा कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करेंगे।  

आपको बता दें कि दो दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपनी पार्टी के दफ्तर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता। इस बयान के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता काफी उग्र हो रहे हैं।

BARABANKI NEWS
BJPYM
AKHILESH YADAV
STATEMENT
MATADHISH
MAFIA


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ