ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

दुराचार के मामले में सुलह कराना पड़ा भार, थानेदार लाइन हाजिर, चौकी इंजार्ज निलंबित

 

राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) रेहान अहमद की विदाई

चौकी प्रभारी को दुराचार के मामले में सुलह कराना पड़ा भारी 
पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को किया लाइन हाजिर 
आरोपी चौकी प्रभारी निलंबित 

BARABANKI NEWS... मसौली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व नाबालिग दलित किशोरी के अपहरण और दुराचार के आरोपी को बचाने के लिए चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाकर कराया गया सुलह समझौता भारी पड़ गया। पीड़िता के संरक्षक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मसौली को लाइन हाजिर कर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। 
बताते चलें कि 22 अगस्त की शाम शौच को गई मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम जबरपुरवा निवासी 16 वर्षीय दलित किशोरी का अमलौरा गांव के 25 वर्षीय अंकित कुमार वर्मा पुत्र देवानंद ने अपहरण कर कार से फरार हो गया था। चार दिन बाद वो 25 अगस्त की सुबह किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया था, घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अंकित वर्मा ने अपहरण के बाद बाराबंकी में एक कमरे मे ले जाकर पूरी रात गलत काम किया तथा दूसरे दिन गाजियाबाद लेजाकर एक कमरे में रखकर गलत काम किया। पीड़िता ने त्रिलोकपुर पर जाकर शिकायत की, तो चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपी पर कार्रवाई के बजाय पीड़िता पर ही समझौते का दबाव बनाय। आरोप ये भी है कि पीड़िता को सुबह 11 बजे से 9 बजे रात तक चौकी के कमरे मे बैठाए रखा। पीड़िता जमीन मे बैठी रही और आरोपी अंकित वर्मा अपने दोस्त दुर्गेश कुमार, राम आधार, संदीप गुप्ता, अनुज कुमार, वीरेंद्र व एक अन्य के साथ कुर्सियों। इस दौरान पुलिस और आरोपी के दोस्तों ने पीड़िता को एक लाख रुपये देने की बात कहकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया तथा 50 हजार रुपये आनलाइन भेज दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता के मामा को आरोपी के दोस्त संदीप गुप्ता ने दी । 


पीड़िता के मामा सत्यवान ने 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक से मिलकर त्रिलोकपुर् चौकी पुलिस द्वारा जबरन सुलह समझौता कराने की शिकायत की। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कराते हुए लापरवाही बरतने मे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर करते हुए चौकी प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित किया है।
अनाथ है पीड़िता 
अपहरण के बाद दुराचार की शिकार हुई पीड़िता के पिता की 19 सितंबर 2018 को हत्या हो गयी थी तथा दूसरे दिन मां ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली तब से पीड़िता मामा सत्यवान के ही सहारे रहती थी। 

आरोपाी भी भेजा गया जेल 
वहीं दुराचार के आरोपी अंकित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव सिंहा ने बताया कि इस प्रकरण में शिथिलता व त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक मसौली अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर व चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को निलम्बित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ