ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) रेहान अहमद की विदाई

 

BARABANKI NEWS.... जिले की कई तहसीलों में सेवाएं दे चुके राजस्व निरीक्षक रेहान अहमद के सेवा निवृत होने पर तहसील फ़तेहपुर में उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया! विगत 34 वर्षों से कई तहसीलों में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए राजस्व निरीक्षक पद से रेहान अहमद सेवानिवृत्त हुए हैं। 

 उपजिलाधिकारी ने संबोधन में कहा कि अपनी सेवाएँ देते हुए रेहान अहमद ने बहुत मेहनत और लगन से कार्य किया..और फरियादियो की समस्याओं को सुगमता से हल किया..इनके द्वारा किए गए कार्यों को याद रखा जाएगा। इस मौक़े पर तहसील के समस्त लेखपाल एवं अन्य राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार वैशाली अहलावत,नायब तहसीलदार एवं उनके परिजल उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ