BARABANKI NEWS... मेंथा बाराबंकी की प्रमुख फसल है। ये जिले के किसानों को अच्छा लाभ दिलाती है, लेकिन मेंथा किसानों की काफी समस्याएं हैं, जो किसानों को परेशान किए रहती हैं। यहीं वजह है कि मेंथा जिले में लंबे समय से सियासी मुद्दा भी रहा है। तमाम दल मेंथा किसानों के समस्याओं पर सियासत लंबे समय से करते आए हैं। नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने इस मुद्दे को उठाकर मेंथा किसानों को कुछ उम्मीद जगाई थी। उसके बाद योगी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने भी केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात करके मेंथा किसानों के मुद्दे उठाए और उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने जब से देश की सबसे बड़ी पंचायत में मेंथा किसानों की समस्या का मुद्दो उठाया है, तब से वो मेंथा की सियासी फसल काटने में लगे हैं। वो अपने दौरों में मेंथा किसानों के ही मुद्दे उठा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जिले में अपने स्वागत समारोह के दौरान कहा कि मेंथा की खेती लोकसभा क्षेत्र की मुख्य नकदी की फसल है। उसपर से जीएसटी हटवाकर अन्नदाता के चेहरे पर खुशहाली लाना मेरा पहला लक्ष्य है, क्योंकि आज मेंथा के किसान के चेहरे पर पीड़ा है और मेंथा की खेती किसानों के लिये आय का एक महत्वपूर्णं श्रोत बन चुकी है। ये फसल न किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्णं योगदान देती है। इससे पहले भी वो कई सभाओं में मेंथा पर बयान दे चुके हैं।
कांग्रेस के दूसरे नेता भी इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे हैं। सांसद तनुज पुनिया के स्वागत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के लिये संघर्ष करके उनके हितों की लड़ाई लड़ती आयी है हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि, आपके सांसद तनुज पुनिया, मेंथा तथा अन्य खेती में जो परेशानियां किसानों के सामने आ रही है उससे अच्छी तरह से परिचित हैं, अन्नदाता की परेशानियां दूर हो और मेंथा की खेती को बढा़वा मिले इसके लिये हर संभव प्रयास कांग्रेस और सांसद तनुज पुनिया करेंगे।
फिलहाल जिले में मेंथा पर सियासी फसल काटने की होड़ सी मची हुई है। लोग इसके जरिए अपने सियासी समीकरण सुधारने की कोशिश में लगे हैं। अब देखना ये है कि इस राजनीति से मेंथा किसानों को किस हद तक फायदा होता है।
BARABANKI NEWS
MENTHA OIL
AGRICULTURE
FORMER
CONGRESS MP
TANUJ PUNIA


0 टिप्पणियाँ