ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

अफवाह का फायद उठाकर महिला ने घर में ही कर डाली चोरी, नहीं बच सकी पुलिस की पैनी निगाह से

ननंद-सास के साथ अपने भी गहने चुराए 
 पुलिस ने कहा-आपसी रंजिश में की जा रहीं ऐसी वारदात
   

BARABANKI NEWS.... बड्डूपुर पुलिस ने चोरी की एक चौकाने वाली घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस चौकाने वाली घटना में एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। पुलिस की मुताबिक इस महिला ने क्षेत्र में फैली चोरी की अफवाहों का फायदा उठाते हुए अपने घर में ही चोरी की। किसी को शक ना हो इसलिए उसने अपना भी सामान चोरी कर लिया।  

पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते है एएसपी अखिलेश नारायण ने बताया कि डेढ़ पसरी गांव के मजरे इटौंजा की अभियुक्ता पूनम देवी पत्नी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से अभियुक्ता के निशांदेही पर चोरी के जेवरात और 6 हजार रूपये नकद बरामद किये गये। 
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्ता ने लालच में अपनी ननंद व सास की जेवरात और नकदी को चोरी की अफवाह का फायदा उठाकर चुरा लिया और अपने बक्शे में रख लिया था। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा पाया जा रहा है कि चोरी की अफवाह का सहारा लेकर इसी प्रकार की कुछ अन्य घटनाएं भी जनपद में कारित की गयी हैं और आपसी रंजिश में भी ऐसी चोरी की आपराधिक घटनाएं कारित करके अफवाह फैलायी गयी है, ताकि पुलिस से बचा जा सके। पुलिस इन सभी बिन्दुओं पर कड़ाई से जांच कर रही है और ऐसे कई अन्य पहलु आने पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अफवाह फैलाने का कार्य करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे अपने सामाजिक, व्यावसायिक, आर्थिक आदि कार्यों को निश्चिंत होकर करें।

BARABANKI NEWS
LADY THIEF
THIEV
PANIC
POLICE
BARABANKI POLICE
ARREST

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ