ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

वाराणसी में बुजुर्ग की मौत पर सपा का सरकार पर तंज, लगाया गंभीर आरोप?

 


VARANSI NEWS... वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री घाट के विश्राम कुटी की छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत को लेकर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज किया है। साथ उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
रंगनाथ मिश्रा (RANGNATH MISHRA): सामाजिक न्याय और संविधान के संरक्षक
 
सपा ने अपने एक्स एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया बुजुर्ग! अखिलेश दूसरी लाइन में लिखते हैं "वाराणसी में 10 करोड़ रुपए की लागत से बने लाल बहादुर शास्त्री घाट के विश्राम कुटी की छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की हुई मौत, अत्यंत दुखद!" अगली लाइन में में सपा ने योगी से सवाल किया है "मुख्यमंत्री जी बताएं अब किस पर चलना चाहिए बुलडोजर?"
 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के बलुवाघाट पर बनी नई छतरी की गठित की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री घाट पर पर्यटन विभाग नए घाट का निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठेकेदार की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। दरअसल लाल बहादुर शास्त्री घाट पर पर्यटकों के लिए बैठक गृह (छतरी) का निर्माण कराया गया है। बारिश की वजह से बैठक गृह की छत अचानक ढह गई। मामले में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कमेटी का गठन कर जांच का आदेश दिया है।

VARANSI NEWS
SAMAJWAADI PARTY
AKHILESH YADAV
LAL BHADUR SHASTRI GHAT
BJP 
BJP GOVERNMENT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ