ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा, तहसील में किया प्रदर्शन

 

स्कूल में अव्यवस्थाओं से नाराज थे छात्र

BARABANKI NEWS... जिले के सिरौलीगौसपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कार्य प्रणाली के खिलाफ वहां के छात्रों के धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने प्रधानाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और तहसील मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। 


 आपको बता दें कि सिरौलीगौसपुर राजकीय इंटर कॉलेज के सैकड़ो छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, साफ सफाई न होने, पंखे न चलने, खिड़कियों में जालियां न होने से बंदरों द्वारा गंदगी फैलाने और सीटों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। प्रधानाचार्य ने इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इससे छात्रो नाराज थे। शुक्रवार को नाराज छात्रों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचने पर उपजिलाधिकारी ने सभी छात्रों को सभागार में बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना और प्रधानाचार्य को तहसील में तलब कर छात्रों से संबंधित समस्याओं को निपटाने तथा बच्चों के नाम नहीं काटने के निर्देश दिए। 

 इस संबंध में इंचार्ज प्रधानाचार्य अनंत यादव ने बताया कि विद्यालय में साफ सफाई कर दी गई है। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि विद्यालय की साफ सफाई करा दी गई है। अन्य जो समस्याएं हैं उन्हें दूर किए जाने के बाबत प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए है।

BARABANKI NEWS
STUDENTS PROTEST
PRINCIPAL
irregularitIES

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ