राज्य पिकड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
‘नवचेतना मंच' की गोष्ठी में की शिरकत
BARABANKI NEWS... राज्य पिकड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने रविवार को कहा कि आयोग में इस वक्त 2500 से ज्यादा मामले लंबित हैं। इऩ मामलों को निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा का लंबित मामलों को निपटाने के लिए वो छुट्टी के दिनों में भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वो आयोग के माध्यम से ओबीसी समाज के तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों से अपील की कि वो अपने को पिछड़ा समझने की भावना को मन से निकाल दें।
राजेश वर्मा नगर के गांधी भवन में समाजिक संस्था नवचेतना मंच के द्वारा "आधुनिक भारत के निर्माण में पिछड़ा समाज की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओबीसी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का नवनिर्माण 2014 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री के बनने के बाद हुआ है। उससे पहले विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन जब से एक ओबीसी समाज का व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बना है दुनिया की तमाम ताकते भारत की ओर देख रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कोशिशों की बदौलत ही भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनमी है।
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में कुछ दलों ने ओबीसी समाज को भ्रमित करके जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि जबसे सरकार बनी है, उस वक्त से ओबीसी समाज के लोग अपना हाथ मल रहे हैं। उन्होंने ओबीसी समाज से अपील की कि वो उपचुनाव में लोगों के बहकावे में ना आएं और बीजेपी को मजबीत करें। उन्होंने अपील की कि मिल्कीपुर के उपचुनाव में आप लोग अपने रिश्तेदारों से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील करें ताकि आयोध्या की हार का बदला लिया जा सके। उन्होंने कहा कि-भारतीय जनता पार्टी ने ही पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया है। राजेश वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि थानों में पिछड़े वर्ग के अनुपात को पूरा किया जाएगा। मंच से प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने भी देश के उत्थान में पिछड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इससे पहले राज्य पिकड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा के जनपद में प्रथम आगमन पर नवचेतना मंच' के अध्यक्ष पूर्व संसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा अपने सैकड़ों के काफिले के साथ जिले की सीमा में सफेदाबाद पंहुच कर स्वागत किया। काफिले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला प्रभारी और स्नातक MLC अवनीश सिंह, प्राथमिक शिषक संघ अध्यक्ष पवन, अटेवा जिलाध्यता अमित वमी, सफाई कर्मी संघ अध्यहा चिनोद वर्मा के साथ अन्य हजारों लोग शामिल हुए हुए। राजेश वर्मा का काफिला सफेदाबाद से चलकर कुरौली में एका जहां पर पहले से ही अध्यक्ष के स्वागत हेतु सत्यम एवं हशीरा वर्मा के साथ तमाम लोग पहले से खड़े थे। पिछडा वर्ग आयोग अध्यक्ष का काफिला कुरौली से चलकर पटेल तिराहा पर पहुंचा, जहां पर पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग 'पटेल प्रतिमा पर उपस्थित थे। यहां घर पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एव नववेतना संघ के अध्यक्ष में मिलकर पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पटेल प्रतिमा पर माल्र्यापण के पश्चात राजेश वर्मा ने गांधी सभागार पहुंचकर 'महात्मा गांधी' की प्रतिमा पर मालयार्पण किया और इसके बाद पहले से पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों से खचाखच भरे गांधी सभागार पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। संगोष्ठी को स्नातक MLC एवं जिला प्रभारी अवनीश पटेल,अवरविंद मौर्या, पूर्वसांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, एवं पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नवचेतना संघ के संस्थापक एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने किया।
BARABANKI NEWS
OBC COMMISSION
RAJESH VARMA
BJP
CONGRESS
SAMAJWADI PARTY
PDA
RAHUL GANDHI

0 टिप्पणियाँ