ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

बाराबंकी विकास प्राधिकरण के खिलाफ सीपीआई का फिर प्रदर्शन

 

सरकार किसानों की उपजाऊ जमीन छीन रही- सुमन 
BARABANKI NEWS... देश व प्रदेश की सरकार सम्पत्तियों को बेचकर किसी तरह से अपना खर्च चला रही है। वहीं दूसरी तरफ देश की सम्पत्तियों पर चंद औद्योगिक घरानों के हितों के लिए देश की संपतियो को लुटाया जा रहा है। सरकार विभिन्न योजनाओं के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीन रही है। इसी प्रयास में बाराबंकी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन का प्रस्ताव किया जा रहा है। उक्त विचार भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए। 
उन्होंने आगे कहा कि बाराबंकी विकास प्राधिकरण जनपद के आधे से ज्यादा गांव के किसानों की जमीनों को किसी न किसी बहाने छीन लेगा। जिससे बहुसंख्यक किसानों का रोजगार छिन जायेगा। मजबूरी में किसान मजदूरी करने को विवश हो जायेगा। सुमन ने कहा कि पूर्व में बाराबंकी विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव किया गया था और विरोध करने पर जनहित में सरकार ने वापस ले लिया था। पार्टी के जिला सचिव ब्रज मोहन वर्मा ने कहा कि योगी सरकार गलत बयानी करती है और आवारा पशुओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि बाराबंकी विकास प्राधिकरण का विरोध किया जायेगा। किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि जातीय जन गणना का केंद्र सरकार नहीं करवा रही है उसके ऊपर कॉरपोर्ट सेंटर का दबाव है। प्रदर्शनकारियों में शिव दर्शन वर्मा, मुनेश्वर बक्श सिंह, रामनरेश वर्मा, राजेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, एडवोकेट अंकुल वर्मा, प्रमेन्द्र वर्मा मो कदीर प्रेमचंद जितेंद्र श्रीवास्तव, मुनेश्वर प्रसाद, संजीव बाजपेयी, दीपक वर्मा, दीपक शर्मा, आशीष शुक्ला, संदीप तिवारी, सच्चिंदानंद, महेंद्र यादव श्याम सिंह आदि प्रमुख नेतागण मौजूद रहे।
communist party of india
india and communism
symbol of communist party of india

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ