ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

सड़कों पर क्यूं उतरा ससी/एसटी वर्ग, क्या हैं मांगें, क्या थी भारत बंद की मंशा?

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ एससी/एसटी वर्ग का प्रदर्शन भारत बंद को सफल बनाने के लिए किया प्रदर्शन सभी दल और एससी/एसटी वर्ग के संगठन उतरे सड़कों पर बाराबंकी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी वर्गो में उपवर्गीकरण करने, क्रीमीलेयर लागू करने, आरक्षण का लाभ एक ही पीढ़ी तक सीमित करने, उपवर्गीकरण का अधिकार राज्य सरकारों को दिये जाने, के असंवैधानिक निर्णय को संसद से शून्य घोषित कराने और आरक्षण को संविधान की 9वीं सूची में शामिल किये जाने सहित 11 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक जुट होकर विशालजन आन्दोलन किया और भारत बन्द में शामिल हुए। 1111 भारत बंद को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पैसार स्थित डॉ अम्बेडकर छात्रावास में उमड़ पड़े। यहां से गाजे-बाजे एवं जोशिले नारों के साथ पैदल मार्च करते हुये सभी पटेल तिराहे पहुंचे, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। 
क्या हैं मांगें?
1- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक-01.08.2024 को तत्काल केन्द्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर निष्प्रभावी किया जाये, अथवा संसद का विशेष सत्र आहूत करके भारतीय संविधान की रक्षा एवं देश हित में संविधान संशोधन विधेयक लाकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को शून्य घोषित किया जाये तथा आरक्षण को भारतीय संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाये।

2- भारतीय प्रशासनिक सेवा में लेट्रल इंट्री के माध्यम से भारत सरकार द्वारा बिना परीक्षा कराये की जा रही भर्ती पर तत्काल रोक लगायी जाये अथवा इस भर्ती में एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0 की भागीदारी व हिस्सेदारी संवैधानिक आरक्षण की प्रक्रिया के अन्तर्गत सुनिश्चित की जाये एवं उसका मीडिया के माध्यम से खुलासा किया जाये।
3- सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0 वर्गों को आरक्षण दिया जाये, अनुपालन न करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाये।
4- देश की न्यायपालिका (उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालयांे) में चंद घरानों का ही कब्जा चला आ रहा है इसलिए न्यायपालिका में न्यायधीशों की भर्ती के लिए कॉलेजियम व्यवस्था को समाप्त करके भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन करके न्यायाधीशो की भर्ती की जाये। 

5- देश के सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी/निजी शिक्षण संस्थानों में सामान्य पाठ्यक्रम लागू किया जाये एवं दोहरी शिक्षा नीति समाप्त की जाये।

6- एस0सी0/एस0टी0 वर्गों के छात्र-छात्राओं को देश के सभी शैक्षिक संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाये एवं उनकी फीस की प्रतिपूर्ति तथा छात्रवृत्ति केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा दिये जाने का कानून बनाया जाये व एस0सी0/एस0टी0 वर्गो के छात्रों को रहने हेतु सरकारी छात्रावास निःशुल्क उपलब्ध कराये जाये। 

7- केन्द्र व राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी, संविदा कर्मचारियों की भर्ती पर तत्काल रोक लगायी जाये अथवा इस भर्ती में भी एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0 वर्गों को संवैधानिक आरक्षण के अनुसार भर्ती किया जाये।
8- एस0सी0/एस0टी0 वर्गों के सामाजिक व शैक्षिक उत्थान के लिए पूर्व में बनाया गया स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान को पुनः बहाल किया जाये तथा वार्षिक बजट का 𝟐𝟓 प्रतिशत अंश केवल एस0सी0/एस0टी0 वर्गों के उत्थान में खर्च किया जाये।
9- देश में जातिगत सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना कराकर संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी व भागीदारी दी जाये।
10- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हरियाणा सरकार द्वारा लागू किये जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गयी है, उस पर तत्काल रोक लगायी जाये।

11- केन्द्र व राज्य सरकार के सभी विभागों में एस0सी0/एस0टी0/ ओ0बी0सी0 वर्गों के रिक्त पदों पर विशेष अभियान चलाकर बैकलॉग भर्ती कर आरक्षित कोटा पूरा किया जाये। 

 विशालजन आन्दोलन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से शिवबरन सिंह जिलाध्यक्ष भीम आर्मी, हरिनन्दन सिंह जिला प्रभारी, आनन्द प्रकाश एडवोकेट, आर0पी0 गौतम एडवोकेट जिला संयोजक, डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच, सुन्दर लाल भारती जिलाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, इं0 संतलाल जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार बौद्ध प्रान्तीय उपाध्यक्ष भारतीय दलित पैन्थर, महादेव प्रसाद रावत प्रान्तीय महासचिव, दीपराज रावत जिलाध्यक्ष डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच, पंकज भार्गव प्रदेश अध्यक्ष बहुजन आर्मी, पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम, रामपाल, रत्नेश कुमार जिला संयोजक डॉ0 अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति, पूनम गिहार, अलका गौतम, डॉ0 प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार, परशुराम गौतम, सुनीता भारती, उर्मिला देवी, मीरा देवी, सुशीला गौतम, अंकिता बौद्ध, मीना देवी, बालजती, मन्जू देवी, रूपरानी, विमला देवी, अरूण धीमान, विपिन कुमार, मनीष गौतम सभासद, बलराम नायक, के0के0 गौतम एडवोकेट, मंशाराम चौधरी एडवोकेट, राजीव गौतम एडवोकेट, दिनेश गौतम एडवोकेट, विनोद गौतम एडवोकेट, रामसजीवन गौतम एडवोकेट, लखपति एडवोकेट, अनिल कुमार एडवोकेट, सतीश कुमार एडवोकेट, विवेक कुमार वर्मा, नरेन्द्र प्रताप एडवोकेट, उत्तम कुमार एडवोकेट, आशाराम भारती एडवोकेट, सुमेर सिंह एडवोकेट, अमित गौतम एडवोकेट, सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, मनोज कुमार एडवोकेट, आनन्द कुमार एडवोकेट, विक्रम सिद्धार्थ आदि हजारों लोगों ने विशालजन आन्दोलन को सफल बनाने में तन-मन से उपस्थित रहे। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह, जिला प्रभारी हरिनन्दन सिंह, आनन्द प्रकाश एडवोकेट, डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के संयोजक आरपी आदि मौजूद रहे।

reservation
online reservation system
reservation system
camping reservations
camping booking
bandhavgarh national park
keekorok lodge
bandhavgarh resort
national park reservations
online reservations
bandhavgarh safari booking
reservations gov
national park camping reservations
bandhavgarh national park resorts
nature reserve
bandhavgarh hotels
bandhavgarh national park safari booking
state park camping near me
pench tree lodge
sterling sariska
state park reservations
bandhavgarh tiger reserve
state park camping reservations
kanha earth lodge
jungle safari booking
sariska manor
gulmohar sariska resort
parks reservation service
taj bandhavgarh
skywalk ticket booking
forest reserve
mukundra tiger reserve
parambikulam national park
parks reservation
satpura
st reservation

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ