ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

अखिलेश ने क्यूं कहा, आरक्षण की भावना से खिलवाड़ कर रही बीजेपी?

 

लखनऊ। सहायक शिक्षक भर्ती पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बीजेपी पर जमकर हमला किया और कहा कि बीजेपी आरक्षण की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान केशव मौर्या पर भी उन्होंने तंज किया।
जिला पुरुष अस्पताल ने बना दिया रिकार्ड, ABDM की नेशनल रैकिंग में मिला दूसरा स्थान
   
लखनऊ में पार्टी दफ्तर पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा आरक्षण की मूल भावना से खिलवाड़ करती है। अपना भ्रष्टाचार, गलत काम छुपाने के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अगर मुख्यमंत्री जी 69000 भर्ती का रास्ता नहीं निकाल सकते तो उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए
अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी से मुक्ति होने का मतलब है, तमाम परेशानियों, संकट से मुक्ति होना। संविधान और आरक्षण पर निगाहें है भाजपा की। उन्हें जब मौका मिलता आरक्षण से खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 69000 वाले तमाम नौजवान और शिक्षक जिन्होंने आंदोलन किया उनके संघर्ष को मैं बधाई देना चाहता हूं और आने वाले समय में जो उन्हें नियुक्ति मिलेगी उसके लिए भी शुभकामनाएं।  

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को जून 2020 और जनवरी 2022 में जारी सूचियों को रद्द करते हुए तीन महीने के भीतर 69,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक नई चयन सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसमें 6,800 उम्मीदवार शामिल थे।

akhilesh yadav
akhilesh singh
akhilesh yadav perfume
akhilesh yadav whatsapp group link
bicycle samajwadi party
india today magazine akhilesh yadav
lalu prasad yadav
red cap samajwadi party
samajwadi attar
samajwadi electricity help
samajwadi jhanda tiranga
samajwadi parfum
samajwadi party bicycle
samajwadi party dress
samajwadi party perfume
samajwadi party perfume price
samajwadi party perfume raid
samajwadi party red cap
samajwadi perfume
samajwadi perfume price
samajwadi perfume raid
samajwadi saikil
shivpal yadav
yogendra yadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ