राजकीय पुस्तकालय की सुविधाएं और होंगी बेहतर
एमएलसी ने आदर्श पुस्तकालय में परिणित करने के दिए निर्देश
सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय बनाने का दिया प्रस्ताव
बाराबंकी। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित जिला पुस्तकालय की सूरत बदलने वाली है। जिले की लाइब्रेरी को आदर्श पुस्तकालय बनाकर इसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
गुरुवार को एमएलसी इंजीनीयर अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी ने संयुक्त रूप से जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। सभी ने संग्रहालय, वाचनालय कक्ष एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय की व्यवस्थाओं से सभी संतुष्ट नजर आए और पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह, सहयोगी शिक्षिका मीनू बाला तथा स्टाफ की प्रशंसा की।
111
एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस काव्या सी ने पुस्तकालय में तैयारी कर रहे पाठकों को बेहतर तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। सभी ने पाठकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के सन्दर्भ में भी विस्तार से चर्चा की तथा तैयारी में आ रही समस्याओं पर वार्ता की। पाठकों ने पुस्तकालय के दो कक्ष में एसी के साथ वाटर कूलर, पंखे, राउटर तथा तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकों की कमी के सन्दर्भ में जानकारी दी, एमएलसी और जिलाधिकारी ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से पुस्तकालय को सभी सुविधाओं से युक्त आदर्श पुस्तकालय में परिणित करने का आश्वासन दिया। एमएलसी और जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय को अपग्रेड एवं सुसज्जित करने हेतु भौतिक संसाधनों को चिन्हित कर पुस्तकालयाध्यक्ष को सूची तैयार करने के निर्देश प्रदान किए तथा कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को आगणन तैयार करने के निर्देश प्रदान किए।
एमएलसी एवं जिलाधिकारी ने पाठकों की मांग पर पुस्तकालय समय प्रातः 8 से सांय 6 बजे तक करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा इसकी व्यवस्था हेतु अतिरिक्त मानव संसाधन द्वारा शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन प्रदान किया। जिलाधिकारी ने शौचालय एवं प्रांगण की साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु नगरपालिका से एक सफाई कर्मी नियुक्त करने का निर्देश दिया। राजकीय जिला पुस्तकालय का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय जिला पुस्तकालय रखने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की बात कही। एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने निदेशक साईं शिक्षण संस्थान विपिन राठौड़ को जनपद के समाज सेवियों/ महाविद्यालय एवं विद्यालय के प्रबंधकों को राजकीय जिला पुस्तकालय से जोड़ने एवं पुस्तकालय के विकास एवं उन्नयन में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिन्हित कार्यों की प्रगति एवं समीक्षा के लिए अगले सप्ताह जिला पुस्तकालय समिति की विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश भी पुस्तकालयाध्यक्ष को दिए।
liabrary
z liabrary
british liabrary
digital liabrary online com
free liabrary
huntington liabrary
law liabrary
liabrary near me
liabrary of congress
online liabrary
public liabrary
public liabrary near me
seneca liabrary
youtube audio liabrary
youtube liabrary
youtube music liabrary


0 टिप्पणियाँ