लखनऊ। लोकसभा चुनाव में पीडीए फार्मूले के जरिए पिछड़े वर्ग का अच्छा खासा समर्थन हासिल करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव अब बीजेपी पारंपरिक वोटर माने जाने वाले लोधी समाज में सेधमारी की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने लोधी समाजसे ताल्लुख रखने वाली महारानी अवंती बाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
11111
अखिलेश यादव ने महारानी अवंती बाई के पराक्रम का स्मरण करते हुए कहा कि जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी फूटी थी तब अंवतीबाई लोधी जी ने 4000 की फौज के साथ मांडला में ब्रिटिश फौज को षिकस्त दी थी। वे रामगढ़ मध्य प्रदेश की रानी थी। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधान भवन के समक्ष स्थित महारानी अवंती बाई की विशाल प्रतिमा के सामने भाजपा दफ्तर इतना छोटा दिखता है जैसे अस्तित्वहीन हो।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोधी समाज पीडीए परिवार का अंग है। लोधी समाज का समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान है। कार्यक्रम में शामिल लोधी समाज के लोगों ने यादव ने डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता जनार्दन है। भाजपा से किसी का भला नहीं होने वाला है। भाजपा सरकार में विकास अवरूद्ध है और समाज का हर वर्ग परेशान है।
आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में महारानी अवंती बाई लोधी के वंषज लोधी समाज के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त सर्वश्री राहुल लोधी विधायक हरचंदपुर रायबरेली, डॉ0 मुकेश वर्मा विधायक, सुन्दर लाल लोधी पूर्व विधायक, हरीश लोधी पूर्व प्रत्याशी डिबाई, अभिलाख सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने लोधी समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए कोशिश शुरू की हैं, ताकि इससे उपचुनाव और आने वाले 2027 के चुनाव में इसका लाभ लिया जा सके, लेकिन देखने वाली बात ये है कि वो इस उम्मीद में कितना कामयाब हो पाते हैं।
samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party
0 टिप्पणियाँ