राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात
BARABANKI NEWS.... मेंथा किसानों की समस्याओं को दूर करने और किसानों के दूसरी समस्याओं को लेकर सूबे में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने बड़ी पहल करते हुए गुरूवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
खाद्य और रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने गुरूवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री से लाखों मेंथा किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने और उनकी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विधानसभा दरियाबाद में कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने का मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि से जुड़ी समस्याओं के अति शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कृषि मंत्री द्वारा अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
BARABANKI NEWS
mentha
union minister
shivraj singh chohan
former
agriculture
problem

0 टिप्पणियाँ