ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

ट्रेन को खींचते इंजन का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने कैसे किया सरकार पर तंज?

 

BARABANKI NEWS... समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब उन्होंने वंदे भारत जैसी दिखने वाली ट्रेन को दूसरे इंजन से खींचे जानी वाली ट्रेन का वीडियो शेयर करके बीजेपी सरकार पर तंज किया है। अखिलेश यादव ने ये वीडियो शेयर करते हुए दो लाइने लिखी हैं। जो तंज से भरी हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा राज की ये धक्कामार रेल.... डबल इंजन सरकार में इंजन फ़ेल। खबरों के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से इटावा के भरथना-समहो स्टेशन के दरमियान खड़ी हो गई। बाद में इसे दूसरे इंजन से खींच कर ले जाया जा रहा था, उसी वक्त किसी ने ये वीडियो बनाई है। वीडियो वायरल होते ही अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फेल"। 111 मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इटावा के भरथना-समहो के बीच रुकी वंदे भारत ट्रेन को पुराना इंजन खींचकर ले गया। वहीं इस दौरान वन्दे भारत में AC भी नहीं चला। इससे यात्री भी काफी परेशान हुए। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ के मुताबिक सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436 में तकनीकी खराबी आ गई थी। BARABANKI NEWS VIRAL VIDEO AKHILESH YADAV TAUNT BJP GOVERNMENT VANDE BHARAT TRAI DUBBLE ENGINE samajwadi party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ