ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

मार्फीन तस्कर के सहयोगियों पर बड़ा एक्शन, 16 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

BARABANKI NEWS.... अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों के तस्करों की संपत्ति कुर्क गिरोह बनाकहर अर्जित की थी करोड़ों की संपत्ति बाराबंकी। पुलिस प्रशासन ने अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना मुनव्वर द्वारा अपने परिजनों और मित्रों के नाम पर अर्जित की गई करोड़ों रुपये की चल अचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।  

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैदपुर थाने के कटरा मोहल्ले के यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त गिरोह सरगना मुनव्वर पुत्र यासीन अपने गिरोह के सक्रिय सदस्य असंद्रा थाने के सिद्धौर कस्बे के हटिया मोहल्ले के जासिम पुत्र जलीस के साथ मिलकर पिछले 20-22 वर्षों से आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करते थे। गिरोह के द्वारा अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। इस संगठित गिरोह के द्वारा किये जा रहे आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियुक्त मुनव्वर उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी मजहरी बानो व अपने मित्र मो सईद अहमद की पत्नी नसीम बानो के नाम पर अर्जित की गई 12 करोड़ 16 हजार रुपये की चल अचल सम्पत्ति थाना जैदपुर और सफदरगंज पुलिस द्वारा चिन्हित कर जिला मजिस्ट्रेट को आख्या प्रेषित की गई थी। जिसके आधार पर कुर्की का आदेश पारित किया गया था। 


आदेश के तहत गुरुवार को थाना जैदपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा केस दर्ज किया गया। पूर्व में भी मुनव्वर की 21 करोड़ 90 लाख रुपये की अवैध संपति कुर्क की गई थी। गुरुवार को नायाब तहसीलदार के साथ ज़ैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि तस्करी के लिए यह गिरोह के लोग बड़े पैमाने पर मार्फीन तस्करी करने का काम करते थे। जिनको विरुद्ध ज़ैदपुर पुलिस ने काफी कोशिश कर के इनको गिरोह का पकड़ने का काम किया है।

barabanki news
police
action
gangster
morphine
smugller
siez
property 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ