सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस
सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों को करेंगे जागरूक
BARABANKI NEWS.... भाजपा सरकार की भेदभावपूर्ण और गलत नीतियों से हर वर्ग आक्रोशित है। भाजपा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण के साथ लूट कर रही है। उक्त उद्गार सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के प्रभारी अभिषेक यादव ने व्यक्त किए।
बाराबंकी के मैरेज लॉन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति पीडीए विरोधी है। सरकार नौजवानों, किसानों, कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अभिषेक यादव ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा 69000 शिक्षक भर्ती के पीडीए अभ्यर्थियों को उनका हक और अधिकार नहीं दे रही है। शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है। अपने हक और आरक्षण को बचाने के लिए शिक्षक अभ्यर्थी लम्बे समय से लगातार संघर्ष कर रहे है। उन्होंने बताया कि इन्हीं मुद्दों पर छात्रों में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है, जिसमें छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्रों एवं नवजवानों की सदस्यता अभियान एवं PDA जागरूकता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में समाजवादी युवजन सभा के ज़िलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल प्रभारी और समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, तौक़ीद खान, धर्मवीर पासवान, हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, कामता यादव, दानिश सिद्दीकी, डॉ सिद्धार्थ यादव सोनू ने भी वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप रिंकू विश्वकर्मा, आकाश यादव, सनी यादव, आनंद, सालोक, अजीत, विकास यादव, हरिनाथ, मनीष, अहिल खान आदि मौजूद रहे।
samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party

0 टिप्पणियाँ