ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

जुल्म के खिलाफ आवाद बुलंद करने वालों को जमाना याद रखता है-गोप

 

मित्र सेन यादव और राधेश्याम वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समाजवादी नेताओं ने दोनों नेताओं को दी श्रद्धांजलि 
BARABANKI NEWS....  जनता की भलाई के लिए जुल्म और जालिम के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों को जमाना हमेशा याद रखता है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा दरियाबाद के ग्राम सैदखानपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्र सेन यादव एवं दरियाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय राधेश्याम वर्मा की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये।
दिवंगत नेताओं के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा दोनों जन नेताओं ने अपने संघर्ष एवं जन सेवा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इसलिए आज हम सब दोनों महापुरुषों को इतनी भारी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। इनके कार्यों विचारों की ऊर्जा हम सबको जनता की भलाई के लिए किसी भी हद तक जाने की ऊर्जा प्रदान करती है। इन्होंने जीवन भर सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हर परिस्थिति में संगठन की मजबूती और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करते हुए जीवन व्यतीत कर दिया। इनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए गलत के खिलाफ सीना तान कर खड़े होना होगा। जैसे हम सबके नेता अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जालिम जुल्मी सरकार के खिलाफ डट कर खड़े हैं। 
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हफीज भारती, मोहम्मद शहंशाह, राजेंद्र वर्मा पप्पू, बिन्नू जायसवाल, डॉ अलीम, बाल गोविंद वर्मा, मोहित यादव, हसमत अली गुड्डू, विजय यादव गुड्डू, आचार्य मिथिलेश वर्मा, अमरेंद्र सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य और प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय राधेश्याम वर्मा एवं मित्र सेन यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

samajwadi party
samajwadi itar
samajwadi party official website
samajwadi party shop
samajwadi party website
samajwadi party whatsapp group link
samajwadi pension
samajwadiparty in
sapa party
shivpal singh yadav
shivpal yadav
sp leader
sp party
swami prasad maurya
www samajwadi party
www samajwadiparty in
yadav samaj party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ