ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

सरकार की नीतियों से सुधर रही किसानों की हालत-सतीश शर्मा

 

कृषि विभाग की खरीफ गोष्ठी को राज्य मंत्री ने किया संबोधित रामसनेहीघाट
BARABANKI NEWS... तहसील क्षेत्र के मलिनपुर किसान कल्याण केन्द्र पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित खरीफ फसल गोष्ठी में भाजपा की नीतियों की सराहना की और कहा कि इन नीतियों के चलते देश के किसान अपनी फसलों का दोगुना मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ से भी सम्मानित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। पहले की सरकारों में उर्वरक के लिये किसानों को लाठी-डंडे खाने पड़ते थे। वहीं अब किसानों को तत्काल उर्वरक मिल जाती है। शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा अब तक 10 वर्षों में 4 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिये गये हैं, आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ लोगों को आवास का लाभ दिलाया जायेगा। नलकूप कनेक्शन के बिजली बिलों को माफ करने के साथ ही सोलर नलकूप लगवाने के लिए 90 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
 उन्होंने कहा कि आज महिलाएं भी खेती किसानी में बढ़-चढ़कर योगदान कर रहे हैं, जो की सराहनीय है। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। गोष्ठी के दौरान उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार व सौरभ कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश यादव बाबा परमेंद्र विक्रम सिंह प्रदीप सिंह ,नीरज सिंह, एडीओ एजी महेश वर्मा सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

former
formes
the former
khalid payenda
lee teng hui
the former and the


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ