LUCKNOW NEWS... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी पर फुल कॉन्फिडेंस के साथ जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती है। वह प्रत्येक स्तर पर सत्ता का दुरूपयोग करती है। निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाती है। लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद भी भाजपा कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। पीडीए में समाज के सभी पक्षों के हित सुरक्षित हैं। पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई को भी अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस करने का इरादा रखती है। समाज में सभी को हक और सम्मान मिले इसके लिए समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना को आवश्यक मानती है। समाजवादी पार्टी की जब भी सरकार बनेगी जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान दिया जायेगा।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट है। महिलाओं और बच्चियों का जीवन असुरक्षित है। फर्जी एनकाउण्टरों की वजह से उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं और उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है। कोई भी भाजपा सरकार में सुखी नहीं है। व्यापारी और दुकानदार लूटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है। जनता भाजपा से इतना त्रस्त है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है।
akhilesh yadav
akhilesh singh
akhilesh yadav perfume
akhilesh yadav whatsapp group link
bicycle samajwadi party
india today magazine akhilesh yadav
lalu prasad yadav
red cap samajwadi party
samajwadi attar
samajwadi electricity help
samajwadi jhanda tiranga
samajwadi parfum
samajwadi party bicycle
samajwadi party dress
samajwadi party perfume
samajwadi party perfume price
samajwadi party perfume raid
samajwadi party red cap
samajwadi perfume
samajwadi perfume price
samajwadi perfume raid
samajwadi saikil
shivpal yadav
yogendra yadav


0 टिप्पणियाँ